खमंग मूंग दाल कचोरी रेसिपी हिंदी : खस्ता मूंग दाल कचोरी घर में कैसे बनाएं: घर में कचोरी बनाने का मजा कुछ और ही है क्योंकि घर में कम दाम में बहुत सारी कचोरिया बनाकर तैयार कर सकते हैं बाजार में मिलने वाली कचोरी ज्यादा oily होती है और हमें बाजार में कौन सा तेल डालते हैं वह भी पता नहीं होता है इसलिए घर मैं मां के हाथ की गरमा गरम कचोरी इमली की चटनी के साथ खाने में मजा ही कुछ और है इसलिए अधिकतर लोग घर में ही कचोरियां बनाना पसंद करते हैं वह सेहत के लिए भी अच्छा होता है इसीलिए इस लेख में हम घर में मूंग दाल की कचोरिया कैसे बनाते हैं वह सीखेंगे कचौरिया तो बहुत प्रकार की होती है कुछ लोग आलू की कचोरिया बनाते हैं तो कुछ हरे मटर की और कुछ प्याज की कचौरिया बनाते हैं यह सभी स्वादिष्ट होती है पर आज हम मूंग दाल की कचोरी बनाना सीखेंगे.

खमंग मूंग दाल कचोरी सामग्री :
- मूंग दाल ( Moong dall ) – 2 कटोरी
- मैदा – 1/2
- तेल (oil) – तलने के लिए
- बारीक कटा हुआ प्याज(onion) – 2
- भुना हुआ बेसन – 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट( जिंजर गार्लिक पेस्ट ) – 2 छोटा चम्मच
- कुटी हुई shop – 2 चम्मच
- जी रा( jira) – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च( harimirch) – 2,3 बारीक कटी हुई
- हल्दी(haladi ) – 1/4 चम्मच
- लाल तीखा मिर्च पाउडर(lal mirch powder – 2,3 चम्मच
- गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
- नमक (namak) – स्वाद अनुसार
- शक्कर शुग – 1 चम्मच
- बारीक कटा हुआ धनिया
- नींबू का रस – 1/2
खमंग मूंग दाल कचोरी रेसिपी की विधि
1) आटा लगाने की विधि
1 पहले एक बड़े से बर्तन मैं मैदा अच्छी तरह छान ले
2 फिर उसमें नमक और तेल मिलाकर अच्छे से आटा गोंद ले
3) उसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गुंट लेना है
4) फिर उसे गीले कपड़े से ढककर 2o- 25 मिनट के लिए रख देना है.
खमंग मूंग दाल कचोरी स्टफिंग की रेसिपी
- पहले भीगी हुई मूंग दाल को बिना पानी डाले दरदरा पीस ले
- फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालें
- फिर उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर सुनहरे रंग तक पकाने दे
- फिर उसमें अदरक लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून ले
- बाद में उसमें हल्दी लाल लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला डालकर अच्छी तरह भून ले
- फिर उसमें पीसी हुई मूंग की दाल डाल दे
- बाद में उसमें सोप का पाउडर , नमक, बारीक कटा हुआ धनिया मिले और ऊपर से शक्कर और नींबू का रस निचोड़ कर अच्छी तरह से मिक्स कर ले
- अब धीमी आंच पर मिश्रण को अच्छी तरह से भून ले
- स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दे.
कचोरी बनाने की विधि
- आटे की छोटी-छोटी लोहिया बना ले
- उसमें से एक लोई लेकर बाकी लोई गीले कपड़े से ढक ले
- उसे एक ली को थोड़ा सा बेल बीच में स्टफिंग रखें
- अब किनारे दबाते हुए हल्के हाथ से कचोरी को गोल आकार दे
- इसी तरह सब कचौरिया बना ले
- फिर धीमी आंच पर तेल गर्म कर कचौरिया डालकर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तले.
- फिर उसे टिशू पेपर पर निकालो

कचोरियों को हम हरी चटनी इमली की चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं
और उसके साथ तली हुई हरी मिर्च अच्छी लगती है
बहुत जगह पर कचोरी परोसने का अलग-अलग तरीका होता हैखमन मूंग दाल कचोरी की रेसिपी क्यों लोकप्रिय है
खमन कचोरी यह एक दिश नहीं बल्कि सबका मनपसंद नाश्ता है हम इसे शादी त्यौहार या छोटा-मोटा कुछ प्रोग्राम हो तो बना सकते हैं इससे पेट भी भर जाता है और दिल भी खुश हो जाता है!
खमन कचोरी घर में बनाने के फायदे
- पहले तो हाइजीन का पूरा ख्याल रखते हुए हम घर में खाना बनाते हैं
- इसमें लगने वाला तेल फ्रेश होता है
- घर पर बनाते समय हम तीखा कम या ज्यादा कर सकते हैं
- और खास बात तो यह ताजी-ताजी खाने को मिलती है
- फ्रेश होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग के लिए फायदेमंद होती है
- मूंग दाल की कचोरी से प्रोटीन भी मिलता है क्योंकि मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा होती है
खमंग मूंग दाल कचोरी हेल्थ टिप्स
घर में कचोरी बनाते समय हम अच्छे तेल का इस्तेमाल करते हैं बल्कि बाहर बार-बार तले हुए तेल में ही कचोरिया ताली जाती है
हम मेहंदी की जगह आते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
यह कचोरी मूंग दाल से बनी होती है तो एसिडिटी भी नहीं होती है!
मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा होती है
आलू स्टफिंग कचोरी
आलू स्टफिंग कचोरी एक कुरकुरी और मसालेदार स्नैक है, जो भारत में बहुत पसंद की जाती है। इसमें बाहर से खस्ता (crispy) परत होती है और अंदर स्वादिष्ट आलू की भरावन होती है। यह नाश्ते, चाय के समय या खास मौकों पर बनाई जाती है।
आलू स्टफिंग कचोरी सामग्री
कचोरी का आटा (Dough):
मैदा – 2 कप (Refined Flour)
नमक – ½ चम्मच (Salt)
अजवाइन – ½ चम्मच (Carom Seeds)
तेल – 3 चम्मच (Oil)
पानी – जरूरत अनुसार (Water)
आलू की स्टफिंग (Potato Filling):
उबले आलू – 4 (Boiled Potatoes)
हरी मिर्च – 2 (Green Chili)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (Ginger)
धनिया पत्ती – 2 चम्मच (Coriander Leaves)
नमक – स्वाद अनुसार (Salt)
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच (Red Chili Powder)
हल्दी – ½ चम्मच (Turmeric Powder)
गरम मसाला – 1 चम्मच (Garam Masala)
सौंफ – 1 चम्मच (Fennel Seeds)
आलू स्टफिंग कचोरी बनाने की विधि :
एक बाउल में मैदा, नमक और अजवाइन डालें
तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंध लें उबले आलू मैश करें
पैन में थोड़ा तेल गरम करें, सौंफ डालें
अब हरी मिर्च, अदरक डालकर भूनें
फिर आलू और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें
भूनने से मसालों का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है।
कचोरी बनाएं
आटे की छोटी लोई बनाएं
उसमें आलू की स्टफिंग भरें
हल्के हाथ से बंद करके गोल आकार दें
तलने की प्रक्रिया
कढ़ाई में तेल गरम करें (मीडियम आंच)
कचोरी को धीरे-धीरे तेल में डालें
धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें
धीमी आंच पर तलने से कचोरी अंदर तक अच्छी तरह पकती है और खस्ता बनती है।
सर्व करने का तरीका
गरमा-गरम कचोरी को हरी चटनी, इमली चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसें।
खास टिप्स
आटा बहुत सख्त न गूंधें
कचोरी को तेज आंच पर न तलें
स्टफिंग सूखी रखें, नहीं तो कचोरी फट सकती है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कचोरी खस्ता (crispy) कैसे बनाएं?
कचोरी को खस्ता बनाने के लिए आटे में मोयन (तेल) सही मात्रा में डालें और धीमी आंच पर तलें।
2 कचोरी फूलती क्यों नहीं है?
अगर आटा बहुत सख्त है या तेल सही गर्म नहीं है, तो कचोरी अच्छी तरह नहीं फूलती।
3 कचोरी फट क्यों जाती है?
अगर स्टफिंग ज्यादा हो या आटा पतला हो, तो कचोरी तलते समय फट सकती है।
4 क्या कचोरी पहले से बनाकर रख सकते हैं?
हाँ, आप स्टफिंग और आटा पहले से तैयार कर सकते हैं, लेकिन तलकर ताज़ा खाना ज्यादा अच्छा होता है।
5 कौन सा तेल इस्तेमाल करें?
आप सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल (Refined Oil) दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
6 कचोरी कितनी देर तक फ्रेश रहती है?
कचोरी 5–6 घंटे तक कुरकुरी रहती है, उसके बाद थोड़ी नरम हो सकती है।
7 क्या कचोरी को बेक कर सकते हैं?
हाँ, आप इसे बेक भी कर सकते हैं, लेकिन स्वाद और टेक्सचर थोड़ा अलग होगा।
8 कचोरी के साथ क्या परोसें?
इसे हरी चटनी, इमली चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं।
9 कचोरी अंदर से कच्ची क्यों रह जाती है?
अगर तेज आंच पर तली जाए, तो बाहर से पक जाती है लेकिन अंदर से कच्ची रह जाती है।
10 क्या मैदा की जगह आटा इस्तेमाल कर सकते हैं?
हाँ, आप गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कचोरी थोड़ी कम खस्ता बनेगी।