
गाजर हलवा रेसिपी हिंदी : गाजर का हलवा घर पर बनाने का आसान तरीका :
गाजर का हलवा भारत की सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। यह खासकर सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है। इसका स्वाद मीठा, मलाईदार और बेहद स्वादिष्ट होता है। गाजर का हलवा त्योहार, शादी, पार्टी और परिवार के खास मौकों पर बनाया जाता है। लाल गाजर से बना हलवा ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक माना जाता है।
गाजर हलवा रेसिपी सामग्री :
1 किलो लाल गाजर(1 Kg Red Carrot)
1 लीटर फुल क्रीम दूध(1 Litre Full Cream Milk)
1 कप चीनी(1 Cup Sugar)
4 बड़े चम्मच घी(4 Tbsp Ghee)
100 ग्राम मावा(100g Khoya)
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर (½ Tsp Cardamom Powder)
काजू(Cashew Nuts)
बादाम (Almonds)
किशमिश (Raisins)
पिस्ता( Pistachio)
गाजर का हलवा बनाने की विधि :
गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब कद्दूकस कर लें।
एक बड़ी कढ़ाई में कद्दूकस की हुई गाजर और दूध डालें। मध्यम आंच पकाए
बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गाजर नीचे न लगे। दूध धीरे-धीरे सूखने लगेगा
अब चीनी डालें। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पतला हो जाएगा, इसलिए इसे फिर से पकाएं।
घी और मावा डालकर अच्छी तरह
इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें।
हलवा घी छोड़ने लगे तब गैस बंद करें। गर्मागर्म सर्व करें।
गाजर हलवा बनाने के टिप्स :
लाल गाजर का उपयोग करें।
हलवे को धीमी आंच पर पकाएं।
मावा डालने से स्वाद बढ़ जाता है।
ज्यादा मलाईदार स्वाद के लिए फुल क्रीम दूध लें।
पोषण जानकारी
Vitamin A Calcium Fiber Iron Energy गाजर के हलवे में यह सब पोषण तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए आवश्यक है
लौकी का हलवा | Lauki Halwa Recipe
लौकी का हलवा हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय मिठाई है। इसे दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। यह मिठाई गर्मियों में भी पसंद की जाती है क्योंकि लौकी शरीर को ठंडक देती है।

लौकी की हलवा रेसिपी सामग्री :
मध्यम लौकी (1 Medium Bottle Gourd)
1 लीटर दूध(1 Litre Milk)
¾ कप चीनी(¾ Cup Sugar)
3 बड़े चम्मच घी(3 Tbsp Ghee)
50 ग्राम मावा(50g Khoya)
इलायची पाउडर(Cardamom Powder)
काजू-बादाम(Cashew & Almonds)
किशमिश(Raisins)
लौकी हलवा बनाने की फुल विधि :
लौकी छीलकर कद्दूकस करें। बीच के बीज निकाल दें।
कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
कढ़ाई में घी गर्म करें और लौकी डालकर 5 मिनट भूनें।
अब दूध डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
दूध सूखने लगे तब चीनी डालें।
मावा, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें।
हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं और गर्म सर्व करें।
लौकी हलवा बनाने के टिप्स :
ताजी और मुलायम लौकी लें।
ज्यादा पानी वाली लौकी न लें।
ड्राई फ्रूट्स से स्वाद बढ़ता है।
लौकी हलवा बनाने के टिप्स :
ताजी और मुलायम लौकी लें।
ज्यादा पानी वाली लौकी न लें।
ड्राई फ्रूट्स से स्वाद बढ़ता है।
पोषण जानकारी :
Fiber Calcium Vitamins Low Fat Minerals यह सब पोषण तत्व लौकी के हलवे में होते हैं इसलिए लौकी का हलवा सेहत के लिए है बहुत जरूरी है
मूंग दाल हलवा | Moong Dal Halwa Recipe :
मूंग दाल हलवा राजस्थान की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई है। इसका स्वाद बेहद रिच और खुशबूदार होता है। यह खासकर शादी और त्योहारों में बनाया जाता है।

मूंग दाल हलवा रेसिपी सामग्री :
कप मूंग दाल(1 Cup Yellow Moong Dal)
1 कप चीनी(1 Cup Sugar)
1 कप घी(1 Cup Ghee)
2 कप दूध(2 Cups Milk)
इलायची पाउडर(Cardamom Powder)
बादाम(Almonds)
पिस्ता(Pistachio)
किशमिश(Raisins)
मूंग दाल हलवा बनाने की फुल विधि :
मूंग दाल को 4–5 घंटे पानी में भिगो दें।
दाल का पानी निकालकर मोटा पेस्ट बना लें।
कढ़ाई में घी गर्म करें।
दाल का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।
अब धीरे-धीरे दूध चीनी डालकर अच्छी तरह धोनी भुने भुने
इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें।
Step 8: सर्व करें
घी छोड़ने लगे तब गर्मागर्म सर्व करें।
मूंग दाल हलवा बनाने के टिप्स
दाल को अच्छी तरह भूनना जरूरी है।
लगातार चलाते रहें ताकि हलवा जले नहीं।
देसी घी का उपयोग करें।
पोषण जानकारी :
Protein Iron Calcium Energy Healthy Fat यह सब पोषण मूल्य मूंग दाल हलवे में होते हैं इसलिए वह खाना सेहत के लिए अच्छा होता है
निष्कर्ष
गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और लौकी का हलवा तीनों भारतीय पारंपरिक मिठाइयाँ स्वाद और पोषण से भरपूर होती हैं। गाजर का हलवा विटामिन A और ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है, मूंग दाल का हलवा प्रोटीन और ताकत देने वाला व्यंजन है, जबकि लौकी का हलवा हल्का, पाचन में आसान और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इन तीनों हलवों को त्योहारों, विशेष अवसरों और सर्दियों के मौसम में खास पसंद किया जाता है। सही सामग्री और संतुलित मात्रा में बनाए गए ये हलवे स्वाद के साथ शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करते हैं। घर पर बने ताज़े हलवे का स्वाद और खुशबू परिवार के हर सदस्य को पसंद आती है, इसलिए ये मिठाइयाँ भारतीय रसोई की खास पहचान मानी जाती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
मूंग दाल हलवा में कौन सा घी डालन डालना अच्छा होता है
देसी घी का इस्तेमाल हाल में अच्छा होता है
मूंग दाल हलवा हम स्टोर करके रख सकते हैं क्या
हां दो-तीन दिन फ्रिज में रख सकते हैं
मूंग दाल हलवा में की ज्यादा क्यों डाला जाता है?
घी डालने से हलवे का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है
गाजर का हलवा बनाने में कितना समय लगता है?
गाजर का हलवा बनाने में लगभग 40–60 मिनट लगते हैं, क्योंकि इसे धीरे-धीरे पकाना पड़ता है।
गाजर का हलवा दूध से बनाना जरूरी है क्या?
हाँ, दूध डालने से हलवे का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है, लेकिन आप इसे बिना दूध के भी बना सकते हैं।
गाजर का हलवा खराब होने से कैसे बचाएं?
इसे ठंडा करके फ्रिज में रखें। सही तरीके से स्टोर करने पर यह 2–3 दिन तक अच्छा रहता है।
क्या गाजर का हलवा फ्रीज किया जा सकता है?
हाँ, आप इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रीज कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर गर्म करके खा सकते
गाजर का हलवा हेल्दी है या नहीं?
गाजर में विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, इसलिए यह हलवा स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी माना जाता है (यदि सीमित मात्रा में खाया जाए)।
लौकी का हलवा बनाने के लिए कौन सी लौकी सबसे अच्छी होती है?
ताजी, नरम और हल्के हरे रंग की लौकी हलवा बनाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। ज्यादा पकी हुई लौकी का स्वाद अच्छा नहीं आता।
लौकी का हलवा कड़वा क्यों हो जाता है?
अगर लौकी कड़वी हो तो हलवे का स्वाद भी खराब हो सकता है। इसलिए बनाने से पहले लौकी का छोटा टुकड़ा चख लेना चाहिए।
क्या लौकी का हलवा दूध के बिना बनाया जा सकता है?
हाँ, इसे बिना दूध के भी बनाया जा सकता है, लेकिन दूध डालने से हलवा ज्यादा क्रीमी और स्वादिष्ट बनता है।
लौकी का हलवा कितने समय तक सुरक्षित रहता है?
फ्रिज में रखने पर यह हलवा लगभग 2–3 दिन तक ताजा रहता है।
क्या लौकी का हलवा हेल्दी होता है?
हाँ, लौकी में पानी और पोषक तत्व अधिक होते हैं, इसलिए यह हलवा अन्य भारी मिठाइयों की तुलना में हल्का माना जाता है।
लौकी का हलवा ज्यादा पानी छोड़ दे तो क्या करें?
यदि हलवे में ज्यादा पानी हो जाए, तो उसे धीमी आंच पर थोड़ा और पकाएं ताकि अतिरिक्त पानी सूख जाए।
क्या लौकी के हलवे में मावा डाल सकते हैं?
अगर इसमें व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री डाली जाए, तो इसे व्रत में भी खाया जा सकता है।
क्या लौकी का हलवा व्रत में खा सकते हैं?
अगर इसमें व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री डाली जाए, तो इसे व्रत में भी खाया जा सकता है।