
मूंग दाल वडा रेसिपी हिंदी : मूंग दाल बड़ा घर पर कैसे बनाएं
मूंग दाल वडा एक बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक है, जो भारत के लगभग हर घर में बनाया जाता है। इसे खासतौर पर बारिश के मौसम, त्योहारों या मेहमानों के आने पर बनाया जाता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम यह वडा चटनी के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगता मूंग दाल वडा रेसिपी सामग्री रेसिपी सामग्री
मूंग दाल वडा रेसिपी सामग्री :
मूंग दाल – 1 कप (Split Yellow Moong Dal)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (Ginger)
हरी मिर्च – 2 (Green Chilies)
लहसुन – 4-5 कली (Garlic)
प्याज – 1 मध्यम (Onion)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (Coriander Leaves)
जीरा – 1 छोटा चम्मच (Cumin Seeds)
नमक – स्वाद अनुसार (Salt)
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (Red Chili Powder)
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच (Turmeric Powder)
तेल – तलने के लिए (Oil for Frying)
तैयारी (Preparation)
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धो लें।
इसे 4-5 घंटे या रात भर पानी में भिगोकर रखें।
भिगोने के बाद दाल का पानी निकाल लें।
मूंग दाल वडा रेसिपी बनाने की विधि
भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सर में डालें। इसमें अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर मोटा पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी न डालें, नहीं तो वड़े सही नहीं बनेंगे।
अब इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, जीरा, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।×
अब हाथों को थोड़ा गीला करें और मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का दबाकर वडा का आकार दें।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो धीरे-धीरे वड़े डालें।
मध्यम आंच पर वड़ों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें।
जब वड़े अच्छे से सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
परोसने का तरीका
मूंग दाल वडा को आप इन चीजों के साथ परोस सकते हैं:
हरी चटनी
इमली की मीठी चटनी
टमाटर सॉस
गरमा-गरम चाय
खास टिप्स (Important Tips)
दाल को ज्यादा बारीक न पीसें, हल्का दरदरा पेस्ट रखें।
तलते समय तेल ज्यादा गरम या ठंडा न हो।
अगर मिश्रण पतला हो जाए तो थोड़ा बेसन मिला सकते हैं।
कुरकुरे वड़े के लिए मिश्रण को अच्छे से फेंटें।
मूंग दाल वड़े में प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी भरपूर होती है। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अच्छा स्नैक है, अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए।
यह रेसिपी बहुत ही सिंपल है और कम समय में तैयार हो जाती है।
घर की सामग्री से तैयार
इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री आसानी से घर में मिल जाती है।
मेहमानों के लिए परफेक्ट स्नैक
अगर अचानक मेहमान आ जाएं, तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
स्वाद और कुरकुरापन
बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट – इसका टेस्ट हर किसी को पसंद आता है।
हेल्दी विकल्प
मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जिससे यह स्नैक थोड़ा हेल्दी भी माना जाता है।
हर मौसम में पसंदीदा
चाहे बारिश हो, सर्दी हो या शाम की चाय – यह हर समय अच्छा लगता है।
मूंग दाल से बनने वाला यह वडा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि पौष्टिक भी होता है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती।
पालक वडा रेसिपी :
पालक वडा एक स्वादिष्ट, कुरकुरा और हेल्दी स्नैक है, जिसे खासतौर पर शाम की चाय या बारिश के मौसम में बनाया जाता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह वडा पालक की पौष्टिकता और मसालों के स्वाद का बेहतरीन मिश्रण होता है। अगर आप कुछ अलग और हेल्दी फ्राई स्नैक बनाना चाहते हैं, तो पालक वडा एक शानदार विकल्प है।

पालक वडा रेसिपी सामग्री :
ताजा पालक – 2 कप (Spinach Leaves)
बेसन – 1 कप (Gram Flour / Besan)
चावल का आटा – 2 टेबलस्पून (Rice Flour)
हरी मिर्च – 2 (Green Chilies)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (Ginger)
प्याज – 1 मध्यम (Onion)
लहसुन – 3-4 कली (Garlic)
अजवाइन – ½ छोटा चम्मच (Carom )
जीरा – ½ छोटा चम्मच (Cumin Seeds)
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच (Turmeric Powder)
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (Red Chili Powder)
नमक – स्वाद अनुसार (Salt)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (Coriander Leaves)
तेल – तलने के लिए (Oil for Frying)
पालक वडा रेसिपी बनाने की विधि
पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।
प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को भी बारीक काट लें।
सारी सामग्री को एक जगह तैयार रखें ताकि बनाने में आसानी हो।एक बड़े बाउल में कटा हुआ पालक डालें। अब इसमें बेसन और चावल का आटा मिलाएं।अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, अजवाइन, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें। पालक से थोड़ी नमी निकलती है, इसलिए पानी बहुत कम डालें। अगर जरूरत हो तो 1-2 चम्मच पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।अब हाथों को थोड़ा गीला करें और मिश्रण से छोटे-छोटे गोले या चपटे वड़े बना लें।एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो वड़े डालें।
मध्यम आंच पर इन्हें गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें।
तले हुए वड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए।
परोसने का तरीका
पालक वडा को आप इन चीजों के साथ सर्व कर सकते हैं:
हरी धनिया-पुदीना चटनी
इमली की मीठी चटनी
टमाटर सॉस
गरमा-गरम चाय
खास टिप्स
पालक को धोने के बाद अच्छी तरह सुखा लें, ताकि मिश्रण पतला न हो।
चावल का आटा डालने से वड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
तेल बहुत ज्यादा गरम न हो, वरना वड़े बाहर से जल सकते हैं।
अगर मिश्रण ज्यादा पतला हो जाए, तो थोड़ा बेसन और मिला लें।
पालक वडा में आयरन, फाइबर और प्रोटीन होता है। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, इसे डीप फ्राई किया जाता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं।पालक में आयरन, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जब इसे बेसन और मसालों के साथ मिलाकर वडा बनाया जाता है, तो यह और भी स्वादिष्ट बन जाता है। यह रेसिपी खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मूंग दाल वडा के लिए दाल कितने समय तक भिगोनी चाहिए?
मूंग दाल वडा के लिए दाल कितने समय तक भिगोनी चाहिए?
मूंग दाल को कम से कम 4–5 घंटे या रात भर भिगोना सबसे अच्छा रहता है, इससे वड़े सॉफ्ट बनते हैं।p
क्या बिना भिगोए मूंग दाल वडा बना सकते हैं?
नहीं, बिना भिगोए दाल ठीक से नहीं पिसती और वड़े सख्त बन सकते हैं।
वड़े कुरकुरे कैसे बनाएं
दाल को दरदरा पीसें, मिश्रण को अच्छे से फेंटें और मध्यम गरम तेल में तलें।
अगर मिश्रण पतला हो जाए तो क्या करें
आप इसमें थोड़ा बेसन या चावल का आटा मिला सकते हैं।
क्या मूंग दाल वडा हेल्दी होता है?
हां, इसमें प्रोटीन होता है, लेकिन डीप फ्राई होने के कारण इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
हम बड़े बिना प्याज के बना सकते हैं
हां हम बड़े बिना पैसे बना सकते हैं
हम बड़े अलग-अलग फ्लेवर के बना सकते हैं
हां हम बड़ों को अलग-अलग फ्लेवर में बना सकते हैं जैसे पालक मेथी प्याज आलू के भी बड़े बनते हैं
क्या हम मूंग दाल की जगह और भी दालों का इस्तेमाल कर सकते हैं कर सकते हैं?
हां हम मुंग दाल के अलावा और भी दलों का इस्तेमाल कर सकते हैं
आलू पराठा रेसिपी झटपट बनने वाली पौष्टिक रेसिपी :Notifications