हेल्दी और टेस्टी कच्चे आम का पन्ना रेसिपी | Aam Panna Recipe in Hindi : Healthy Recipe :

कच्चे आम का पन्ना रेसिपी हिंदी : कच्चे आम का पन्ना घर पर कैसे बनाये :

हेल्दी और टेस्टी कच्चे आम क का पन्ना गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले पेय की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में कच्चे आम का पन्ना (Aam Panna) एक बेहतरीन पारंपरिक ड्रिंक है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है।यह खासतौर पर लू (Heat Stroke) से बचाने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है

कच्चे आम का पन्न पन्ना रेसिपी सामग्री सामग्री

कच्चे आम – 2 मध्यम (Raw Mangoes – 2 medium)
चीनी – 4-5 टेबलस्पून (Sugar – 4-5 tbsp)
काला नमक – 1/2 टीस्पून (Black Salt – 1/2 tsp)
भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून (Roasted Cumin Powder – 1 tsp)
पुदीना पत्ते – 10 (Mint Leaves – 10)
काली मिर्च – 1/4 टीस्पून (Black Pepper – 1/4 tsp)
नमक – स्वाद अनुसार (Salt – as per taste)
ठंडा पानी – 2-3 कप (Cold Water – 2-3 cups)
बर्फ – आवश्यकतानुसार (Ice Cubes – as needed)

कच्चे आम का पन्ना रेसिपी विधी :

1: आम उबालना
कच्चे आम को धोकर प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल
ठंडा होने पर छिलका हटाकर आम का गूदा निकाल लेन
मिक्सर में आम का गूदा, चीनी, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, पुदीना और काली मिर्च डालकर पीस ल लेना
इस पेस्ट में ठंडा पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लेना
गिलास में बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा पन्ना सर्व करें करें करे

आम पन्ना के फायदे (Health Benefits) :

1 लू से बचाव करता है
2 शरीर को हाइड्रेट रखता है
3 इम्युनिटी बढ़ाता है (Vitamin C rich)
4 पाचन में मदद करता है

टिप्स (Pro Tips) :

ज्यादा खट्टा स्वाद चाहिए तो चीनी कम रखें
स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा चाट मसाला डाल सकते हैं
पन्ना को फ्रिज में ठंडा करके ही सर्व करें
पुदीना डालने से फ्रेशनेस बढ़ती

कच्चे आम का पन्ना (गुड़ से) | Aam Panna with Jaggery Recipe :

कच्चे आम का पन्ना भारत का पारंपरिक समर ड्रिंक है, जिसे आमतौर पर चीनी से बनाया जाता है। लेकिन अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चीनी की जगह गुड़ (Jaggery) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुड़ वाला आम पन्ना ज्यादा पौष्टिक होता है और इसमें आयरन व मिनरल्स भी मिलते हैं।
यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है।

कच्चे आम का पन्ना रेसिपी सामग्री :

कच्चे आम – 2 मध्यम (Raw Mangoes – 2 medium)
गुड़ – 4-5 टेबलस्पून (Jaggery – 4-5 tbsp, grated)
काला नमक – 1/2 टीस्पून (Black Salt – 1/2 tsp)
भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून (Roasted Cumin Powder – 1 tsp)
पुदीना पत्ते – 8-10 (Mint Leaves – 8-10)
काली मिर्च – 1/4 टीस्पून (Black Pepper – 1/4 tsp)
नमक – स्वाद अनुसार (Salt – as per taste)
ठंडा पानी – 2-3 कप (Cold Water – 2-3 cups)
बर्फ – आवश्यकतानुसार (Ice Cubes – as required)

कच्चा आम पन्ना रेसिपी विधी :


कच्चे आम को धोकर प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी तक उबाल ले ल
गूदा निकालना
ठंडा होने के बाद छिलका हटाकर गूदा निकाल निकले

गुड़ घोलना
गुड़ को थोड़ा पानी में घोल लें ताकि उसमें कोई गंदगी या कण न रहें।
मिक्स करना
मिक्सर में आम का गूदा, गुड़ का पानी, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, पुदीना और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह पीस लें।
पन्ना तैयार करना
अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले
सर्व करना
गिलास में बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
(Serve chilled with ice cubes.)

गुड़ वाले आम पन्ना के फायदे (Benefits)
आयरन से भरपूर (Rich in Iron)
नेचुरल स्वीटनर (Natural Sweetener)
लू से बचाव करता है
पाचन को सुधारता है
शरीर को ठंडा रखता है

इमली का पन्ना रेसिपी :

इमली का पन्ना एक स्वादिष्ट, खट्टा-मीठा और ठंडक देने वाला पारंपरिक भारतीय पेय है। गर्मियों के मौसम में यह शरीर को ताजगी देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आम पन्ना की तरह इमली का पन्ना भी घर में बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। इसका चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यदि आप रोज़ाना एक जैसा शरबत पीकर बोर हो गए हैं, तो यह अनोखी और स्वादिष्ट ड्रिंक जरूर ट्राय करें।

इमली का पन्ना बनाने की सामग्री

इमली Tamarind 1 कप
चीनी Sugar ½ कप
काला नमक Black Salt 1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर Roasted Cumin Powder1 छोटा चम्मच
साधारण नमक Salt स्वादानुसार
पुदीना पत्तियां Mint Leaves8-10
ठंडा पानी Chilled Water4-5 कप
बर्फ के टुकड़े Ice Cubesआवश्यकतानुसार

इमली का पन्ना बनाने की विधि :

सबसे पहले इमली को 20-25 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। जब इमली नरम हो जाए, तब उसे हाथों से अच्छी तरह मसलकर उसका गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें।अब इमली के गूदे में चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें काला नमक, साधारण नमक और भुना जीरा पाउडर डालें।
पुदीना पत्तियों को बारीक काटकर या पीसकर मिश्रण में डालें। इससे पन्ना का स्वाद और भी ताज़गीभरा बन जाता है।
अब इसमें ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सभी मसाले और चीनी अच्छे से घुल जाएं।
गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और तैयार इमली का पन्ना उसमें भर दें। ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

हिंदी टिप्स
गुड़ हमेशा छानकर इस्तेमाल करें
ज्यादा खट्टापन हो तो थोड़ा और गुड़ डालें
पुदीना डालने से स्वाद और बढ़ता है
फ्रिज में ठंडा करके ही सर्व करें

गर्मी के सीजन में आप पन्ना बनाया जाता है इस प्रकार हम इमली का भी पन्ना बना सकते हैं उसे मराठी में चीनवन कहते हैं अब हम इमली का पन्ना कैस कैसे बनाएं यह सीखेंगे

शरीर को ठंडक देता है
इमली का पन्ना गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है और लू (heat) से बचाने में मदद करता है।
2. डिहाइड्रेशन से बचाता है
इसमें पानी, नमक और मसाले होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी (dehydration) को रोकते हैं।
3. पाचन में मदद करता है
इमली और जीरा पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट हल्का रखते हैं।
4. एनर्जी देता है
इसमें डाली गई चीनी या गुड़ तुरंत ऊर्जा (energy) देने में मदद करता है।
5. मिचली और उल्टी में राहत
खट्टा-मीठा स्वाद मिचली (nausea) कम करने में सहायक होता है।
6. इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है
काला नमक और मसाले शरीर में जरूरी मिनरल्स का संतुलन बनाए रखते हैं।
ध्यान रखने वाली बातें (Side Effects)
ज्यादा पीने से पेट में जलन हो सकती है
जिनको एसिडिटी (acidity) की समस्या है, वे कम मात्रा में पिएं
बहुत ज्यादा खट्टा न बनाएं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम पन्ना किस आम से बनाया जाता है?

आम पन्ना कच्चे आम (Raw Mango) से बनाया जाता है। खट्टे कच्चे आम इसका स्वाद सबसे अच्छा बनाते हैं।

क्या आम पन्ना गर्मियों में फायदेमंद होता है?

हाँ, आम पन्ना गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाने में मदद करता है।

आम पन्ना कितने दिन तक स्टोर किया जा सकता है?

आम पन्ना का तैयार मिश्रण फ्रिज में 4-5 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

क्या आम पन्ना में चीनी की जगह गुड़ डाल सकते हैं?

हाँ, चीनी की जगह गुड़ डालने से स्वाद और भी पारंपरिक और हेल्दी बन जाता है।

आम पन्ना पीने से क्या फायदे होते हैं?

यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन बेहतर करता है और थकान कम करने में मदद करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top